{"_id":"61589c7f8ebc3e09df2367c2","slug":"up-news-kotdwar-businessman-died-in-road-accident-at-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: कोटद्वार के कारोबारी यासीन की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: कोटद्वार के कारोबारी यासीन की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 02 Oct 2021 11:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:23 PM IST
सार
बिजनौर में सड़क हादसे में एक कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में कोटद्वार के कबाड़ कारोबारी एवं समाजसेवी हाजी यासीन की गांव मथुरापुरमोर के निकट मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। उधर, परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बाइक से कोटद्वार जा रहे चर्च रोड कोटद्वार निवासी 55 वर्षीय कबाड़ कारोबारी मो. यासीन की बाइक अचानक खस्ताहाल मार्ग पर असंतुलित हो गई। वह ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मो. यासीन को नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम लाया गया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। कारोबारी हाजी यासीन कोटद्वार की जामा मस्जिद के पदाधिकारी, कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मो. यासीन के बेटे इमरान ने पुलिस से को तहरीर देकर कार्रवाई और पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध करते हुए पुलिस से शव ले लिया।
विज्ञापन