{"_id":"66b147c7a9dda44ed20e1176","slug":"up-news-animal-trader-from-amroha-stabbed-to-death-in-chandpur-two-in-custody-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अमरोहा के पशु व्यापारी की चांदपुर में चाकू से गोदकर हत्या, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अमरोहा के पशु व्यापारी की चांदपुर में चाकू से गोदकर हत्या, दो हिरासत में
Tue, 06 Aug 2024 03:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:15 AM IST
सार
जनपद अमरोहा के रहने वाले पशु व्यापारी मोहम्मद नासिर (26) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यापारी का रक्तरंजित शव चांदपुर में एक प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, व्यापारी के दो साथियों के हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को चांदपुर में धनौरा मार्ग पर मोहल्ला सरायरफी में खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा मिला। पहचान मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद जाबिर निवासी गांव बिलना थाना नौगांवा अमरोहा के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया गया कि मोहम्मद नासिर पशु की खरीद फरोख्त का काम करता था।
नासिर रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे नौगांवा निवासी अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह सोमवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचा। अनहोनी की चिंता होने पर तलाश की गई। मालूम करने पर दोस्तों ने बताया कि नासिर को चांदपुर में धनौरा मार्ग पर छोड़ दिया था।

तलाश करते हुए परिवार वाले चांदपुर पहुंचे तो शव पड़ा होने की खबर लगी। लहूलुहान हालत में मिले शव को देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। नासिर के पेट, चेहरे और सिर में गहरे घाव थे। आशंका जाहिर की गई कि चाकू से गोदकर हत्या की गई है।
सीओ चांदपुर राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएसपी देहात रामअर्ज का कहना है कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि नासिर अपने दो साथियों के संग नौगांवा में ही बॉडी शो देखने गया था, जिसे चांदपुर तक लाया गया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।