फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: A young man has died drown in the pond in Bijnor

बिजनौर: युवक की तालाब में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 22 Jul 2021 09:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

एक युवक की तालाब में गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: A young man has died drown in the pond in Bijnor
बिजनौर में तालाब में डूबकर युवक की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में कासमपुर गढ़ी क्षेत्र के गांव सीरवासुचंद में गुरुवार को एक घटना हो गई। सीरबासुचंद में मछली मारने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया की उसका छोटा भाई हेमराज (26) पुत्र कृपाल  बृहस्पतिवार शाम गांव के समीप के तालाब में मछली मारने गया था। पांव फिसल जाने से हेमराज तालाब में जा गिरा। किसी राहगीर ने चप्पल आदि तालाब के किनारे रखी देख परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तथा हेमराज की तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद हेमराज को ढूंढकर पानी से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चार वर्ष पूर्व ही हेमराज का विवाह हुआ था। उसकी एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed