फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: A teacher sent wrong messages to a student at Veera College of Engineering in Bijnor

शर्मनाक करतूत: छात्रा ने मांगी सलाह तो शिक्षक बोला- विल यू मैरी मी, कॉलेज में जमकर हंगामा और फिर...

Mon, 13 Dec 2021 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Dec 2021 08:46 PM IST
सार

बिजनौर के एक कॉलेज में शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इसके बाद कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। इस मामले की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षक को निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन
UP News: A teacher sent wrong messages to a student at Veera College of Engineering in Bijnor
कॉलेज में हंगामा करते छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूं तो शिक्षक को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और उन्हें पिता तुल्य ही समझा जाता है, लेकिन बिजनौर के वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में एक शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई। इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने एक शिक्षक से कॅरियर के संबंध में सलाह मांगी तो पहले उसने दोस्ती करने का दबाव डाला। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने व्हाट्सएप चैट में विल यू मैरी मी तक छात्रा को लिखकर भेज दिया। छात्रा ने इसकी शिकायत क्लास में की तो पता चला शिक्षक इस तरह से दो और छात्राओं को मैसेज कर रहा था। इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। शिक्षक के दूसरे वर्ग से जुड़ा होने के चलते मामला और बढ़ गया। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत शिक्षक को निष्कासित कर दिया। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के प्रांत संयोजक मोहित राजपूत ने बताया कि वीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की छात्राओं से उन्हें पता चला कि कॉलेज का एक अंग्रेजी का शिक्षक दूसरे वर्ग से जुड़ा है, उसने एक वर्ग की छात्राओं के नंबर अपने मोबाइल में सेव कर रखे थे। आरोपी शिक्षक ने कई छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। यहां तक कि उसने कई छात्राओं को शादी का भी प्रस्ताव दिया। इसके बारे में सोमवार को उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बताया। छात्र नेता मोहित राजपूत अपने साथियों के साथ कॉलेज गए और कॉलेज प्रबंधन से बात करने की कोशिश की। छात्राओं के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर अपने बच्चों का एडमिशन दूसरे स्कूल में कराने की बात कही। 
विज्ञापन


आरोप है कि कॉलेज के बाकी शिक्षक छात्रों पर ही भड़क गए और उन्हें धमकाकर कॉलेज से बाहर निकालने की कोशिश की। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बिगड़ता देखकर बाकी शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक को निकालने की बात कहकर मामला शांत किया। मोहित राजपूत का कहना है कि शिक्षक ने केवल दूसरे वर्ग की छात्राओं को बहकाने और अपने झांसे में लेने की कोशिश की है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

मैसेज हो रहे वायरल
छात्राओं को शिक्षक द्वारा भेजे गए मैसेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इनमें शिक्षक छात्राओं को शादी तक का प्रस्ताव भेज रहा है। इस तरह के मैसेज शिक्षक द्वारा भेजे जाने से अभिभावकों में भी गुस्सा है। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक को निष्कासित कर दिया गया : सुनील भारद्वाज
वीरा कॉलेज के मीडिया प्रभारी सुनील भारद्वाज ने बताया कि जिस शिक्षक पर आरोप लगे थे उसे तुरंत निष्कासित कर दिया गया है। कॉलेज में ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस भी मौके पर आ गई थी। छात्राओं के अभिभावकों से भी बात हुई थी। 

यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

छात्राओं से परिजनों को बुलाया गया : सीओ सिटी
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में हंगामे की सूचना मिली थी। छात्राओं के परिजनों को बुलाया गया है। यदि वह तहरीर देते हैं तो आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed