फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: flooded in many villages of Bijnor, more than 100 people were rescued, relief work continues

बड़ा खतरा: बिजनौर के कई गांवों में आईं बाढ़, 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, राहत बचाव कार्य जारी

Thu, 13 Jul 2023 04:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 04:21 PM IST
सार

UP News : बिजनौर के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। गांवों में बाढ़  आने की वजह से कई सौ लोग फंस गए हैं। जिन्हें निकालने के लिए अधिकारियों ने राहत बचाव अभियान चलाया है। अभी तक 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

विज्ञापन
UP: flooded in many villages of Bijnor, more than 100 people were rescued, relief work continues
बाढ़ में फंसे लोगों को निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गंगा पार कई गांवों में बाढ़ आ गई है। गांवों में बाढ़ आने से कई सौ लोग फंस गए हैं। वहीं, बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अधिकारियों द्वारा राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया कि राहत बचाव अभियान शुक्रताल मुजफ्फरनगर की ओर से चलाया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में टूट पड़ी आफत: टूटा गंगा का तटबंध, पूरा गांव हुआ जलमग्न, मचा हाहाकार, पानी के बीच फंसी लोगों की सांसें
विज्ञापन


बताया गया कि गांवों व जंगलों में फंसे करीब 100 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है। अभी कई टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने में लगी हुईं हैं। उधर, एसडीएम सदर मोहित कुमार, नायब तहसीलदार अनिरुद्ध यादव समेत राजस्व टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rain in UP: शामली और सहारनपुर में यमुना समेत नदियों का जलस्तर घटा, तटबंधों पर मरम्मत का कार्य जारी

बिजनौर जिले में बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही कई जगह पेड़ टूटने से यातायात भी बाधित रहा। जिले में बृहस्पतिवार को 100 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिक बारिश हाेने से जिले के कई मकान टूट गए हैं।

वहीं, ज्यादा बारिश होने से गंगा सहित अन्य नदियों में उफान है। जिले में करीब 30 गांवों में पानी पहुंच गया है। बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर तहसील नदियों में उफान से प्रभावित हैं। मालन नदी में उफान आने से नजीबाबाद के कई गांव जलमग्न हो गए।

वहीं, जलीलपुर के कई गांवों में गंगा का पानी पहुंच गया है। वहां नाव चलाकर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जहां अधिक पानी है, वहां पीएससी तैनात की गई है। इसके अलावा गंगा बैराज के पार मुजफ्फरगनर के गांवों में भी रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। गंगा अभी भी खतरे के निशान को छूकर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed