{"_id":"698af018ba9a01adad037e77","slug":"up-five-objectionable-videos-of-head-constable-and-female-constable-went-viral-in-bijnor-both-suspended-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के आपत्तिजनक पांच वीडियो वायरल, दोनों सस्पेंड; प्यार का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के आपत्तिजनक पांच वीडियो वायरल, दोनों सस्पेंड; प्यार का है मामला
Tue, 10 Feb 2026 02:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:16 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर के थाना रेहड़ में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही वायरल वीडियो में बेहद आपत्तिजनक हालत में हैं। एसपी ने दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस घटना से पुलिस की छवि धुमिल हुई है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के थाना रेहड़ में तैनात हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार, हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के कुल पांच वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में महिला सिपाही वर्दी में दिखाई दे रही है, जबकि अन्य में वह वर्दी में नहीं है। वीडियो सरकारी आवास के अंदर के बताए जा रहे हैं, जहां दोनों आपत्तिजनक स्थिति में प्रेम संबंधों में लिप्त दिखाई दे रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह प्रतीत होता है कि दोनों ने अपनी मर्जी से ये वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों के बीच संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तैर रही हैं। इस गंभीर मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना पुलिस की छवि पर सवालिया निशान उठाती है और अनुशासनहीनता का एक स्पष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।