Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmers can expect better yields from the improved wheat variety HD-3406.

Bijnor News: गेहूं की उन्नतशील प्रजाति एचडी-3406 से किसानों को मिलेगी बेहतर पैदावार की उम्मीद

Tue, 03 Nov 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers can expect better yields from the improved wheat variety HD-3406.
खेती-बाड़ी
विज्ञापन

कम समय में अच्छी उपज देने वाली प्रजाति बन सकती है किसानों के लिए फायदेमंद
इस प्रजाति की औसत उपज लगभग 54.73 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू होने के साथ ही किसान बेहतर उत्पादन देने वाली उन्नतशील प्रजातियों की तलाश में जुट गए हैं। ऐसे में गेहूं की आधारीय उन्नतशील प्रजाति एचडी-3406 किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है। बेहतर उत्पादन क्षमता और कृषि की आधुनिक तकनीकों के साथ इस प्रजाति की खेती किसानों की आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत बीज का चयन करने के साथ ही समय पर बुवाई, खेत की उचित तैयारी, संतुलित खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग और सिंचाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। किसानों को आधारीय बीज ही खरीदना चाहिए, ताकि बीज की शुद्धता और गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन

धामपुर में स्थित राजकीय बीज विधायक संयंत्र की अवर अभियंता गुरदीप कौर का कहना है कि किसान अपनी मिट्टी, क्षेत्र की जलवायु और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार ही गेहूं की प्रजाति का चयन करें। साथ ही कृषि विभाग की सलाह के अनुसार खेती करने से उत्पादन लागत कम करने और पैदावार बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। एचडी-3406 गेहूं की किस्म समय पर बुवाई और सिंचित खेती के लिए उपयुक्त मानी गई है। इसकी औसत उपज लगभग 54.73 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई है। यह पत्ती एवं धारीदार रतुआ जैसे रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता भी रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बीज भंडार के प्रभारी सोमपाल सिंह एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार का कहना है कि इस प्रजाति की खेती में बेहतर परिणाम के लिए समय पर बुवाई और कृषि विशेषज्ञों की सलाह जरूरी है। एक से 15 नवंबर के बीच बोआई इसकी अनुशंसित अवधि बताई गई है।


- 15 सितंबर तक गेहूं की बुवाई का उपयुक्त समय
अधिकारियों का कहना है कि इसके अलावा जिले के सभी 11 सरकारी गोदामों पर और भी कई उन्नतशील प्रजातियां हैं। इन प्रजातियों में डीबीडब्ल्यू 303, 327, पीडब्लूडी 826 और एमएसीएस 6768 शामिल हैं। सभी प्रजातियां प्रमाणित उन्नतशील हैं। किसान जमीन की बढ़िया जोताई कर 15 नवंबर तक गेहूं की बुवाई जरूर कर लें। क्योंकि गेहूं की बुवाई यह उपयुक्त समय चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed