फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP : Fire broke out in a big shop in Bijnor and loss of lakhs of rupees

Bijnor: बड़ी दुकान में लगी भीषण आग, ऊंची लपटें देखकर लोगों में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Thu, 07 Dec 2023 11:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Dec 2023 11:50 PM IST
सार

Bijnor News : मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घनी आबादी के बीच दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
UP : Fire broke out in a big shop in Bijnor and loss of lakhs of rupees
दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में नगीना के सबसे व्यस्त गांधी मूर्ति तिराहे के पास स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में अचानक भीषण आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं, आग की लपटें देखकर आसपास के घरों में रह रहे लोगों ने छतों से पानी डालकर आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


नगर के गांधी मूर्ति तिराहे पर गैलेक्सी आइसक्रीम पार्लर के नाम से एक बड़ी दुकान है। दुकान स्वामी ने दुकान को पूरे लकड़ी के डंडों से बना रखा था। बृहस्पतिवार की रात्रि करीब 11 बजे आसपास घूम रहे लोगों ने दुकान में आग लगते देखा तो फायर कर्मियों को सूचित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। घनी आबादी के बीच दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान का काफी सामान जल कर राख हो गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed