{"_id":"620bb79738800e15171d3a39","slug":"up-elections-2022-voting-increased-in-some-seats-and-percentage-decreased-in-many-seats-in-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Elections 2022: जिले में कहीं दिखा उत्साह तो कहीं आई गिरावट, पढ़िए आठों सीटों पर कितना हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Elections 2022: जिले में कहीं दिखा उत्साह तो कहीं आई गिरावट, पढ़िए आठों सीटों पर कितना हुआ मतदान
Tue, 15 Feb 2022 07:54 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:54 PM IST
सार
बिजनौर जिले में इस बार किसी विधानसभा सीट पर मतदान प्रतिशत बढ़ा तो किसी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत घटा है। पढ़िए जिले की आठों सीटों पर कितने फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
election news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही नतीजे कुछ भी हो लेकिन, बिजनौर जिले की तीन विधानसभाओं में मतदान का ग्राफ पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ा है। ये तीनों विधानसभाएं हैं नजीबाबाद, नगीना और बढ़ापुर जो अव्वल रहीं। यहां की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सभी को पीछे छोड़ दिया। चार विधानसभाओं में गिरावट आई है, जबकि नहटौर में न बढ़ा है न घटा वाली स्थिति रही।
विज्ञापन
महीनाभर से जिले में मतदाताओें को जागरूक किया जा रहा था। स्वीप जैसे कार्यक्रम हुए। स्कूल कॉलेजों में भी प्रतियोगिताएं हुईं। मतदाताओं की उदासीनता के सामने ये कार्यक्रम भी बेअसर हो गए। जिले की चार विधानसभाओं का हाल कुछ ऐसा ही रहा, जिनमें चांदपुर, धामपुर, नूरपुर और बिजनौर शामिल हैं। इनका मतदान फीसदी पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव से भी नीचे चला गया। हालांकि नहटौर विधानसभा में बढ़त भी नहीं हुई तो गिरावट भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में साल 2017 के चुनाव के मुकाबले 1.75 फीसदी की गिरावट हुई है। अब इस गिरावट का नुकसान या फायदा किसे होगा, यह तो परिणाम के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं नजीबाबाद, नगीना और बढ़ापुर विधानसभा की जनता ने साल 2017 के मतदान के रिकॉर्ड को तोड़ डाला।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
विधानसभा 2022 में मतदान 2017 में मतदान स्थिति प्रतिशत पर नजर
नजीबाबाद 68.21 66.84 1.37 फीसदी बढ़ा
नगीना 65.43 63.76 1.67 फीसदी बढ़ा
बढ़ापुर 66.84 65.64 1.2 फीसदी बढ़ा
धामपुर 67.42 68.09 0.67 फीसदी घटा
नहटौर 65.55 65.55 बराबर
बिजनौर 65.68 67.43 1.75 गिरावट
चांदपुर 69.50 69.78 0.28 फीसदी गिरावट
नूरपुर 65.32 66.72 1.4 फीसदी गिरावट