{"_id":"620bbf98a8b2145aa32921a5","slug":"up-elections-2022-all-candidates-have-claim-win-the-his-party-for-assembly-election-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Elections 2022: आंकड़ों के बीच दिलचस्प रहा आज का दिन, सभी उम्मीदवार कर रहे जीत का दावा, पढ़ें क्या बन रहे समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Elections 2022: आंकड़ों के बीच दिलचस्प रहा आज का दिन, सभी उम्मीदवार कर रहे जीत का दावा, पढ़ें क्या बन रहे समीकरण
Tue, 15 Feb 2022 08:28 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:28 PM IST
सार
बिजनौर में चुनाव के बाद मंगरवार का दिन दिलचस्प रहा। हर पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक अपनी-अपनी जीत का दावा करते नजर आए। पढ़िए आखिर जिले में क्या समीकरण बन रहे हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में चुनावी चर्चा करते समर्थक और कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद है, अब मतगणना का इंतजार है। लेकिन, मतदान के अगले दिन उम्मीदवारों की दिनचर्या बदल गई। चुनाव से पहले तक प्रचार में सवेरे से ही दौड़ लगानी पड़ती थी। अब उम्मीदवार ने सुबह उठकर पूजा की और समर्थकों से मिले। जिनसे चर्चा सिर्फ यही रही कि कहां से कितना वोट मिला। सिर्फ उम्मीदवार ही नहीं बल्कि समर्थक भी अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा तमाम आंकड़ों को बताकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
नूरपुर विधानसभा की बात करें तो यहां भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है। मुस्लिमों में बिखराव न होने व भाजपा के माने जाने वाले सैनी मतदाताओं में सेंध लगने से सपा प्रत्याशी रामअवतार सैनी और उनके समर्थक जीत पक्की मानकर चल रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी व समर्थक हिंदू मतों के सहारे जीत पक्की बता रहे हैं।
विज्ञापन
सीपी सिंह के घर समर्थकों का लगा रहा तांता
नूरपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार सीपी सिंह चुनाव बीत जाने के बाद मंगलवार को घर पर ही रहे। उन्होंने अखबार पढ़ने के साथ दिन की शुरुआत की। पूजा के बाद समर्थकों से मिलने का दौर शुरू हुआ। दरअसल, समर्थक मिलने के लिए उनके घर ही पहुंच गए। जिनके साथ क्षेत्र में हुए मतदान और जीत के आंकड़ों पर चर्चा की गई। उधर, सीपी सिंह ने बताया कि हमें सभी जाति धर्म के लोगों का वोट मिला है। विकास व सुशासन के नाम पर जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है और भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: बिजनौर की सभी सीटों पर उलझे समीकरण, मुस्लिमों ने गठबंधन को दी मजबूती, दलितों ने बिगाड़ा गणित, पढ़िए खास रिपोर्ट
रामअवतार सैनी ने परिवार के साथ बिताया समय
नूरपुर से सपा के उम्मीदवार रामअवतार सैनी ने सुबह के वक्त का समय परिवार के साथ बिताया। इसके बाद घर ही समर्थकों के आने का सिलसिला जारी हुआ। जिनके साथ बैठकर रामअवतार सैनी ने चाय की चुस्कियां लेते हुए चर्चा की। समर्थक अपने-अपने गांव में मिले वोट और अन्य आंकड़ों को लेकर पहुंचे थे। चाय के साथ-साथ रामअवतार सैनी और उनके समर्थक अखबार पढ़कर चुनावी माहौल की चर्चाओं में भी मशगूल रहे। रामअवतार सैनी ने बताया कि प्रदेश में बदलाव व सपा के पक्ष में लहर होने के चलते मुस्लिम सहित सभी वर्गों का वोट उन्हें मिला है और वह चुनाव जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022: जिले में कहीं दिखा उत्साह तो कहीं आई गिरावट, पढ़िए आठों सीटों पर कितना हुआ मतदान