फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime, Case registered against two accused in the sexually assaulted in Bijnor

UP: पति विदेश में करता है नौकरी, यहां पत्नी के साथ जेठ और दोस्त ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश हुई ये कार्रवाई

Thu, 16 Jun 2022 07:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jun 2022 07:36 PM IST
सार

पति विदेश में नौकरी करता है और यहां उसकी पत्नी के साथ जेठ व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
UP Crime, Case registered against two accused in the sexually assaulted in Bijnor
अदालत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक विवाहिता ने अपने जेठ सहित दो व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


ये है मामला
नगर से सटे एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा निवासी खुर्शीद के साथ हुई थी। उसका पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ काफी समय से उस पर गलत नजर रखता था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 21 मई को वह स्योहारा स्थित एक चिकित्सक से अपने बच्चे की दवाई लेने जा रही थी कि रास्ते में ईदगाह के पास उसके जेठ रईस अहमद निवासी नई बस्ती ठाकुरद्वारा व उसके दोस्त अब्दुर्रहमान निवासी पीपली जागीर नूरपुर ने उसको रोक लिया और जबरन गाड़ी में डालकर उसे जंगल की ओर ले गए। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने स्योहारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर उक्त दोनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed