फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Brother in law kidnapped in film style to divorce sister Bijnor city

यूपी: बहन को तलाक दिलाने के लिए फिल्मी स्टाइल में जीजा का अपहरण, फिर जंगल में छोड़कर भागे आरोपी, ये है पूरा मामला

Sat, 07 May 2022 07:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 May 2022 07:06 PM IST
सार

बहन को तलाक दिलाने के लिए फिल्मी स्टाइल में जीजा का अपहरण कर लिया गया। पुलिस के हरकत में आते ही आरोपी जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
UP: Brother in law kidnapped in film style to divorce sister Bijnor city
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहन को तलाक दिलाने के लिए फिल्मी स्टाइल में पेशे से चिकित्सक जीजा का अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने वाले चिकित्सक के सगे साले बताए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। अपहरण की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सक्रिय हुई तो आरोपी तीन घंटे में ही चिकित्सक को किरतपुर के जंगलों में छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


मुरादाबाद मार्ग मिल चौराहे के निकट डॉ. फारुख कादरी का अस्पताल और आवास है। डॉ. फारुख कादरी का 35 वर्षीय पुत्र डॉ. सुहैल कादरी भी उन्हीं के साथ रहता है। शनिवार की सुबह सवा पांच बजे दोनों पिता-पुत्र घर के सामने स्थित गोसिया मस्जिद में फजर की नमाज पढ़ने जा रहे थे। मुरादाबाद मार्ग पार करने के दौरान सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने डॉ. सुहैल कादरी को टक्कर मार कर गिरा दिया। फिर एक कार से दो-तीन व्यक्ति उतरे और सुहैल को जबरदस्ती उठाकर कार में डालकर ले गए। 
विज्ञापन


वहीं सुहैल के शोर मचाने पर उसके पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन अपहरणकर्ता उन्हें भी धक्का देकर धामपुर मार्ग की ओर फरार हो गए। डॉ. फारुक कादरी की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू की। डॉ. फारुक कादरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपहरणकर्ताओं को पहचान लिया, वे डॉ. सुहैल कादरी के साले थे। अपहरण परवेज, जुनैद, उवैस, जैद, जुबैर पुत्रगण इल्यास निवासी चिड़िया चांडक थाना किरतपुर ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

बताया कि उनके बेटे डॉ. सुहैल का अपनी पत्नी उज्जामा से विवाद चल रहा है। ससुराल के लोग चाहते हैं कि सुहैल तलाक देकर विवाद को खत्म कर दे। वहीं सुहैल तलाक देना नहीं चाहता है। फारुक कादरी का कहना है कि पुत्र के ससुराल वाले फैसले के नाम पर तलाक और 50 लाख रूपये की मांग कर रहे हैं। जिसको लेकर आये दिन पुत्र सुहैल को जान से मारने की धमकी भी दी मिल रही थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आरोपियों की सहायता करने के शक में पुलिस ने नहटौर क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसके दो घंटे बाद ही करीब साढ़े दस बजे सुहैल कादरी को आरोपी थाना किरतपुर क्षेत्र के जंगलों में छोड़कर फरार हो गये। जहां से किरतपुर और स्योहारा पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया है। 

थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण अपहरणकर्ता सुहैल को किरतपुर के पास जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

पिछले साल दर्ज कराया था तीन तलाक का केस
डॉ. कादरी का निकाह 2017 में गांव चिड़िया चाड़क में इलियास की बेटी उज्जामा राहत के साथ हुआ। दो साल बाद विवाद होने लगा। संपत्ति का काफी हिस्से को उज्जामा राहत के नाम कर दिया था। इसके बाद भी किरतपुर में 25 जनवरी 2021 को चिकित्सक सुहैल कादरी के विरुद्ध तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में सुहैल कादरी को पिछले वर्ष ही जमानत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed