फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP board will have 136 examination centers in the district

जिले में यूपी बोर्ड के होंगे 136 परीक्षा केंद्र

Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
UP board will have 136 examination centers in the district
जिले में यूपी बोर्ड के होंगे 136 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने डीएम की ओर से भेजी गई यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर मुहर लगा दी है। जिले में अब बोर्ड परीक्षा के लिए 136 केंद्र होंगे। शासन को 138 केंद्रों की सूची भेजी गई थी, जिनमें से दो केंद्रों को काट दिया गया है। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
शासन ने जिले के 387 माध्यमिक विद्यालयों से 12 से अधिक बिंदुओं पर निश्चित प्रारूप में रिपोर्ट मंगाई थी। जिला प्रशासन ने 138 केंद्रों की सूची भेजी थी। शासन ने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने केंद्रों का सत्यापन किया। समिति में तहसील क्षेत्र के जीआईसी के प्रधानाचार्य तथा पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सदस्य थे। पांचों तहसील से रिपोर्ट डीएम रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष प्रस्तुत हुई। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बिंदुवार समीक्षा हुई।
विज्ञापन

डीएम ने शासन से आई सूची के दो केंद्रों को तय मानक पर खरा नहीं उतरने पर काट दिया। शासन को 136 परीक्षा केंद्र की सूची अंतिम मंजूरी के लिए भेज दी। शासन ने 27 फरवरी को डीएम द्वारा भेजी सूची पर मुहर लगा दी है। डीआईओएस दफ्तर ने इसी के साथ 24 अप्रैल से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। छात्रों की विद्यालय वार नामावली सूची, ड्यूटी करने वाले शिक्षक व स्टाफ की सूची की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों को किया सूची से बाहर
शासन से आई बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची में से साईं इंटर कॉलेज रूपपुर तथा संस्कार इंटर कॉलेज सीमला के नाम काटे गए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र बनने के लिए तय मानक पूरा नहीं करने के कारण विद्यालयों के नाम काटे गए हैं। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों को तकनीकी सुविधाएं अपडेट रखने के लिए कह दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे तथा इंटरनेट एक मार्च से 24 घंटे चालू रखे जाएंगे।

पिछले साल के मुकाबले 14 केंद्र बढ़े
कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए वर्ष 2020 के मुकाबले 14 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। पिछले साल 122 केंद्र थे। केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए केंद्र बढ़े हैं। इस बार हाईस्कूल के 51,560 और इंटरमीडिएट के 44,171 छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed