फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board summoned representatives of 27 schools

यूपी बोर्ड ने 27 विद्यालयों के प्रतिनिधियों को तलब किया

Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
UP Board summoned representatives of 27 schools
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द आना है। परंतु इंटर के छात्रों के अभिलेखों में गलती निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बोर्ड ने जिले के 27 विद्यालयों के प्रतिनिधियों को गलतियों को लेकर परिषद दफ्तर में तलब किया है। बोर्ड विद्यालयों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा नहीं हुई है। बोर्ड ने अंकतालिका तैयार करने के लिए फार्मूला तय किया है, जिसके अनुसार रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। रिजल्ट अगले सप्ताह आने की संभावना है। इस बीच जांच में इंटर के छात्रों की हाईस्कूल की अंकतालिका में अनुक्रमांक आदि मिसमैच होने के मामले सामने आ रहे हैं। डीआईओएस दफ्तर की जानकारी के अनुसार बोर्ड से इस तरह के 25 से अधिक विद्यालयों की दूसरी सूची मिली है। पहली सूची में आठ विद्यालयों के नाम थे। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इंटर के छात्रों की हाईस्कूल की मूल अंकतालिका के साथ बोर्ड दफ्तर में तलब किया गया है।
विज्ञापन

छात्रों का रुक सकता है रिजल्ट
डीआईओएस दफ्तर के अनुसार बोर्ड के निर्देश का पालन करना विद्यालयों की जिम्मेदारी है। यदि अभिलेखों में सुधार नहीं होता है तो छात्रों का रिजल्ट भी रोका जा सकता है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड के निर्देश विद्यालयों को भेज दिए जाते हैं। गलती के लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed