{"_id":"5e0b9ac18ebc3e87d61593c2","slug":"up-board-s-experimental-exam-starts-today-bijnor-news-mrt4614607108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू. 15 जनवरी तक चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू. 15 जनवरी तक चलेंगी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा आज से शुरू
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू हैं। शासन ने प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराना अनिवार्य किया है। डीआईओएस ने निरीक्षण टीमों को परीक्षा अवधि में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। शासन का हाईस्कूल तथा इंटर की लिखित परीक्षा की तरह प्रयोगात्मक परीक्षा नकलविहीन कराने पर जोर है। इसके लिए विद्यालयों को प्रयोगशालाओं में आवश्यक रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाकर प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के निर्देश है।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि स्कूलों को प्रयोगशालाओं में कैमरे लगवाने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे, जिन्होंने नहीं लगवाए थे उन्हें लगवाने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दे दिया गया था। डीआईओएस ने बताया कि शासन का बोर्ड की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा नकलविहीन कराना प्राथमिकता है। प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होती है। विद्यालय को परीक्षा की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित रखना जरूरी है। जो मांगे जाने पर बोर्ड तथा डीआईओएस दफ्तर को उपलब्ध कराना है। प्रयोगात्मक परीक्षा एक जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेंगी। बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा पर निगाह रखने के लिए जिला स्तर की दो टीम बनी हैं। डीआईओएस स्वयं भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही तहसीलवार नियुक्त नोडल अधिकारियों को आवंटित स्कूलों में जाकर देखना है कि बोर्ड के निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।
गड़बड़ी के लिए प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार
डीआईओएस राजेश कुमार के मुताबिक यदि किसी विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा में गड़बड़ी की कोई शिकायत मिलती है तो प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। कहा कि यदि किसी छात्र या अभिभावक को प्रयोगात्मक परीक्षा के बारे में कोई शिकायत है तो वह डीआईओएस तथा संबंधित नोडल अधिकारी को बता सकता है। जांच में शिकायत सही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में आंतरिक परीक्षक की जिम्मेदारी भी तय होगी।
विज्ञापन
परीक्षक के नहीं आने की सूचना दें
डीआईओएस ने विद्यालयों से कहा है कि यदि किसी विद्यालय में परीक्षक तय प्रोग्राम के अनुसार नहीं पहुंचता है तो प्रधानाचार्य इसकी सूचना डीआईओएस तथा बोर्ड दफ्तर को टेलीफोन व लिखित रूप से दें। परीक्षा समय से होनी है। छात्रों के हित को देखते हुए बोर्ड वैकल्पिक परीक्षक की व्यवस्था करेगा।