{"_id":"6ad3c61debac87a94503b746","slug":"lpg-supply-to-28-neighborhoods-will-be-discontinued-in-three-months-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-193255-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: तीन माह में बंद हो जाएगी 28 मोहल्लो की एलजीपी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: तीन माह में बंद हो जाएगी 28 मोहल्लो की एलजीपी आपूर्ति
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के 28 मोहल्लों में एलपीजी कनेक्शन अगले तीन माह में कट जाएंगे। असल में जिन मोहल्लों में पीएनजी पहुंच गई है, अब उन्हें उसका कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं आठ हजार पीएनजी कनेक्शन करा चुके ग्राहकों के अगले एक माह में कनेक्शन बंद हो जाएंगे। इसके लिए आपूर्ति विभाग ने ग्राहकों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है।
शहर में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। इंडियन ऑयल की अधिकृत इकाई द्वारा नगर के 28 से अधिक मोहल्लों और आवासीय क्षेत्रों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिन आवासीय क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस की अधिकृत इकाई ने पहले ही पाइपलाइन बिछा दी है अथवा जहां क्षेत्र साझा पाइप नेटवर्क से जुड़ा है, वहां ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए मैसेज किए गए हैं। विभाग ने ग्राहकों को चेतावनी जारी है कि मैसेज मिलने के बाद तीन माह में उनकी एलपीजी की आपूर्ति बंद हो जाएगी।
-इन मोहल्लों में पहुंची पीएनजी, बंद होगी एलपीजी
शहर के कृष्णा कुंज, कृष्णापुरम, शांति निकेतन, प्रेम नगर, आदर्शनगर, राणा एन्क्लेव, श्याम विहार, मयूर विहार, दयानंद कॉलोनी, आनंद विहार, शांतिपुरम, दयाल कुंज, प्रगति विहार, चंद्रलोक कॉलोनी, साई सिटी, हयात नगर, चामुंडा कॉलोनी, इंदिरालोक सिटी, अशोक विहार, सरोजिनी नगर, शिवलोक नगर, आदमपुर, भारत विहार, महादेवपुरम, तैमूरपुर, साई विहार, वैष्णो विहार, आवास विकास कॉलोनी, सुरेंद्र नगर और रामबाग आदि क्षेत्रों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराने का विभाग दावा कर रहा है। इन सभी मोहल्लों में अगले तीन माह में पीएनजी कनेक्शन कर एलपीजी सेवा बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-ग्राहकों के लिए लगाया रजिस्ट्रेशन कैंप
पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. ने रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया है। यह कैंप वीएसएम गैस एजेंसी, निकट नुमाइशग्राउंड बिजनौर के पास लगाया गया है। यहां पर ग्राहकों के पंजीकरण कर पीएनजी कनेक्शन किए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में अभी पीएनजी लाइन नहीं है, वहां के उपभोक्ता भी पीएनजी कनेक्शन कैंप में जाकर गैस कनेक्शन शुरू कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
वर्जन
-28 मोहल्ले चिह्नित किए गए हैं, उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेने का समय दिया गया है। तीन माह बाद इन मोहल्लों में एलपीजी सेवा बंद हो जाएगी। जिला मुख्यालय पर अब तक आठ हजार से ज्यादा पीएनजी कनेक्शन हो चुके हैं।
-अभय प्रताप सिंह, डीएसओ बिजनौर