फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP board's copies will be evaluated from May 5

हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी पांच म ई से जचेंगी

Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
UP board's copies will be evaluated from May 5
पांच मई से होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का काम पांच मई से शुरू होगा। मूल्यांकन 25 मई तक चलेगा। प्रशासन मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्था करने में जुट गया है।
जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट कॉपियों के मूल्यांकन का काम 16 मार्च से शुरू हुआ था। जिले में करीब पौने पांच लाख कापी आई हैं। मूल्यांकन कार्य दो दिन चला। इसके बाद कोरोना आपदा के कारण स्थगित कर दिया गया। शासन ने मूल्यांकन कार्य पांच मई से शुरू करने का निर्णय लिया है। कापी 20 दिन में चेक होंगी। शासन ने मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को बैठाने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाना तथा मूल्यांकन केंद्र को रोज सैनिटाइज करना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

डीआइओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर जीआईसी, जीजीआईसी, आरजेपी तथा बीआईसी मूल्यांकन केंद्र हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार व्यवस्था बनाने पर अमल शुरू हो गया है। उधर माध्यमिक शिक्षक संघ ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए मूल्यांकन स्थगित करने या कापियां मूल्यांकन के लिए घरों को दिए जाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी तथा जिलामंत्री विनोद कुमार के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed