{"_id":"6994c86bf58e0846da0043a0","slug":"up-board-exams-to-begin-today-at-119-centres-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-172655-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 119 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 119 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू होंगी
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी यानी आज से शुरू होंगी। पहले दिन हाईस्कूल की विषय हिंदी, प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी। जनपद के 119 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 45,429 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट परीक्षा में 40,976 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग व प्रशासन ने परीक्षाओं को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली है।
बोर्ड परीक्षा केंद्र पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक परीक्षक को न्यूनतम 20 ड्यूटी अनिवार्य रूप से करनी होगी। 119 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, 199 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, 5 जोनल एवं 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। साथ ही 119 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए। इस बार हाईस्कूल परीक्षा में कुल 45,429 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 23,198 छात्र और 22,231 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 40,976 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 20,537 छात्र और 20,439 छात्राएं शामिल हैं।
कंट्रोल रूम किया सक्रिय : माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर जायजा लिया है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर रात में नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि 18 फरवरी से परीक्षाएं आरंभ हो रही है। परीक्षाएं नकलविहीन कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर लिया है।