{"_id":"69b2fdbbec07d8a31c0399b1","slug":"up-board-exams-conclude-with-agriculture-sanskrit-exams-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-174375-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कृषि, संस्कृत की परीक्षा के साथ यूपी बोर्ड परीक्षाएं संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कृषि, संस्कृत की परीक्षा के साथ यूपी बोर्ड परीक्षाएं संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को अंतिम दिन की परीक्षाओं के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं।
अंतिम दिन पहली पाली में हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 146 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 139 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 388 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 375 उपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षाएं अच्छी हुई हैं। अब उन्हें अच्छे परीक्षा परिणाम का ही इंतजार है। परीक्षा केंद्रों पर अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं हुईं। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से चार परीक्षा केंद्रों पर आरंभ होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी की जा रही है।