फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Bijnor daughter Meghna will play in women IPL, bought by Gujarat Giants for Rs thirty

UP: महिला IPL में खेलेगी बिजनौर की बेटी मेघना, गुजरात जॉयंट्स ने 30 में खरीदा, परिजनों में जश्न का माहौल

Sat, 09 Dec 2023 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Dec 2023 06:08 PM IST
सार

बिजनौर जनपद की बेटी को आप महिला आईपीएल में खेलते हुए देखेंगे। जनपद की बेटी मेघना को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा है। वहीं मेघना के परिजनों में उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

विज्ञापन
UP: Bijnor daughter Meghna will play in women IPL, bought by Gujarat Giants for Rs thirty
मेघना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात कस्बे की बेटी मेघना सिंह की बीमेंस आईपीएल में एंट्री हो गई है। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा है। मेघना की उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात निवासी विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह एक अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है। मेघना सिंह वूमंस आईपीएल के दूसरे संस्करण में गुजरात जायट्स की टीम की ओर से खेलती नजर आएंगी। मेघना सिंह को 30 लाख रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है।

विज्ञापन

शनिवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में मेघना सिंह पहली भारतीय खिलाड़ी रही जिन्हें गुजरात की टीम ने खरीदा। गत वर्ष मेघना सिंह को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। पिछले वर्ष उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपया था।

इस वर्ष मेघना सिंह का बेस प्राइस 30 लाख रुपया रखा गया था और 30 लाख रुपए में ही मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स की टीम ने खरीद लिया। मेघना सिंह मध्यम गति की तेज गेंदबाज है साथ ही वह अच्छी बैटिंग भी करती हैं।

मेघना सिंह ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच गत वर्ष दिसंबर में खेला था। मेघना सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रह चुकी है।

UP: Bijnor daughter Meghna will play in women IPL, bought by Gujarat Giants for Rs thirty
मेघना के परिजन - फोटो : Amar Ujala

जैसे ही मेघना सिंह के गुजरात टीम द्वारा खरीदे जाने की खबर कस्बे में पहुंची वैसे ही मेघना सिंह के घर में जश्न का माहौल हो गया। मेघना सिंह की माता रीना सिंह ने बताया कि मेघना सिंह फिलहाल मुंबई में है।

मेघना का खेल निरंतर सुधर रहा है। मेघना सिंह के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना सिंह अपने खेल पर लगातार मेहनत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेघना सिंह वूमंस आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी।

बेहद साधारण परिवार से आती है मेघना सिंह 
मेघना सिंह कोतवाली देहात के बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके दादा प्रेमपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं जबकि दादी आशा देवी गृहणी हैं। उनके पिता विजय वीर सिंह एक शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड है। वहीं उनकी माता रीना देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। मेघना ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर कोतवाली देहात से ही तय किया है। मेघना की उपलब्धि से कोतवाली देहात में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed