फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Assembly Election: A case of sedition has been registered against many people including Alliance candidates Dr. Neeraj in Bijnor after video viral

यूपी चुनाव 2022: बिजनौर में वायरल वीडियो पर मचा बवाल, गठबंधन के प्रत्याशी समेत कई लोगों पर राजद्रोह का मुकदमा

Thu, 03 Feb 2022 07:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Feb 2022 07:46 PM IST
सार

यूपी के बिजनौर जिले में गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। इस वीडियो में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने गठबंधन के प्रत्याशी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
UP Assembly Election: A case of sedition has been registered against many people including Alliance candidates Dr. Neeraj in Bijnor  after video viral
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो गया। वहीं वीडियो के आधार पर गठबंधन के प्रत्याशी समेत कई लोगों पर राजद्रोह का केस दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्यक्रम में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगने का आरोप लगाया है। वहीं गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज ने इसे भाजपा की साजिश बताया। साथ ही इस वीडियो की जांच की मांग की। रिपोर्ट में प्रत्याशी को नामजद करते हुए 25 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को शहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी और उनके 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि एक वायरल वीडियो में जनसंपर्क के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए हैं। बिना मास्क समूह में जाने का भी आरोप है। पुलिस ने राजद्रोह, धार्मिक भावनाओं को आहत करने, मिथ्या कथन समेत आचार संहिता और महामारी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी ने पत्रकार से वार्ता करते हुए इसे भाजपा की साजिश करार दिया। कहा कि वीडियो में आकिब भाई जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं, उसमें कहीं भी आपत्तिजनक शब्द नहीं है। आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर भाजपा की साजिश के तहत यह मुकदमा दर्ज किया है। डॉ. नीरज ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग और चुनाव आयोग द्वारा जिले में भेजे गए प्रेक्षक से भी की है। उन्होंने वीडियो की जांच कराने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराई जाएगी। जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

काजीपाड़ा जुलाहान निवासी आकिफ अंसारी ने बताया कि गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी उनके घर पर जनसंपर्क करने आए थे। इस दौरान अकिफ भाई जिंदाबाद के नारे लगे थे। जो वीडियो वायरल हुई है, उसे तोड़मरोड़ के पेश किया जा रहा है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व सचिव एवं वर्तमान संयुक्त सचिव डॉ. राहुल देशवाल ने कहा कि यह वीडियो मैंने भी देखा और सुना है। इस वीडियो को ध्यान से सुना तो इसमें आकिफ भाई जिंदाबाद की आवाज सुनाई दे रही है। इसमें कुछ भी गलत सुनाई नहीं दिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि मुकदमे में जो धाराएं हैं, वह संगीन है। इन धाराओं में आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। रही बात वीडियो की तो विवेचना में साफ हो जाना चाहिए, उसमें क्या कहा जा रहा था। इन धाराओं में पुलिस को गिरफ्तारी का पूरा अधिकार है। यदि वीडियो विवादित बताई जा रही है तो पुलिस को गिरफ्तारी से पहले उसकी जांच भी करा लेनी चाहिए।

समाजसेवी सुमन चौधरी ने कहा कि चुनाव तो आते जाते रहेंगे, लेकिन हम सबको आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। सभी नेताओं को भी स्वस्थ राजनीति का परिचय देना चाहिए। चुनाव के दौरान दर्ज होने वाले मुकदमों की सच्चाई सभी जानते हैं, इसलिए सभी को गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed