Bijnor: स्कूल में छात्रा की अचानक मौत, मचा हड़कंप, मासूम बेटी का शव देख बेसुध हुए परिजन
Bijnor News : बिजनौर में एक स्कूल में कक्षा चार की छात्रा की अचानक मौत हो गई। इससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के मंडावली में सेंट मैरी इंटर कॉलेज की कक्षा चार की छात्रा की विद्यालय में अचानक मौत हो गई। इससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। उधर, परिजनों को सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया।
नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव मंडावली निवासी शमीम अहमद की 12 वर्षीय पुत्री शिप्रा मंडावली के सेंट मैरी इंटर कॉलेज में कक्षा चार की छात्रा थी। हर दिन की तरह शनिवार को भी छात्रा विद्यालय गई थी। अचानक वह कुर्सी से गिर पड़ी। उसे आनन-फानन मंडावली के निजी अस्पताल में पहुंचा गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात
इसके बाद परिजन छात्रा के शव को घर ले गए। वहीं, छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: शाही शादी में लगते रहे रशियन डांसरों के ठुमके, छलकते रहे जाम, खूब सुर्खियां बटोर रहा ये कार्यक्रम