फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: 85 year old Mokha Shah and 65 year old Noorjahan got married in Bijnor

अनोखा निकाह: 85 के मोखा और 65 की नूरजहां के मिले दिल, दोनों के परिजनों ने भी दी मंजूरी

Fri, 29 Dec 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Dec 2023 06:34 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में 85 के मोखा शाह और 65 की नूरजहां ने निकाह कर लिया है। यह निकाह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
UP: 85 year old Mokha Shah and 65 year old Noorjahan got married in Bijnor
मोखा शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र के अंतिम पड़ाव में घर संभालने की मजबूरी 85 वर्षीय मोखा शाह और 65 साल की नूरजहां को करीब ले आई। दोनों ने करीब 15 दिन पूर्व निकाह कर लिया। मोखा के परिवार ने भी इस निकाह में शामिल होकर रजामंदी दी, जबकि नूरजहां के परिवारवालों ने भी कोई एतराज नहीं किया।

विज्ञापन


मोखा शाह बिजनौर में बरूकी के गनौरा गांव के रहने वालें हैं। उनकी पत्नी की मौत करीब चार साल पहले हो गई थी। तीन में से दो बेटे अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ रहते हैं, जबकि एक बेटा उनके पास रहता है।

विज्ञापन

गांव में रह रहा बेटा एक हादसे में जल गया था। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर चली गई है। पिता-पुत्र खाना बनाने और घर संभालने से परेशान थे। कुछ दिन पूर्व मोखा के समधी ने उनके सामने जलालाबाद निवासी नूरजहां से निकाह का प्रस्ताव रखा। नूरजहां के बेटे भी बाहर रहते हैं। वह भी अपनी गुजर-बसर को लेकर परेशान थी।

दोनों ने रजामंद होकर 15 दिसंबर को निकाह कर लिया। इस निकाह में मोखा का तो पूरा परिवार शामिल हुआ, जबकि नूरजहां के परिवार वाले नहीं थे। हालांकि, उन्होंने भी कोई खास विरोध नहीं जताया। गांव के ही मौलवी ने यह निकाह कराया।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल

विज्ञापन

मोखा का कहना है कि वह और उनका बेटा खाना बनाने और घर संभालने को लेकर परेशान थे। उनके निकाह करने से यह समस्या हल हो गई है। साथ ही नूरजहां को भी सहारा मिल गया है।

यह भी पढ़ें: मैनेजर की हत्या: छह माह पहले हुई थी शादी, पत्नी ने नाटकीय अंदाज में कराया मर्डर, कोई भांप न पाया शातिर दिमाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed