{"_id":"696fb1f744cbb7458d029ed1","slug":"up-15-year-old-boy-murdered-by-beating-with-a-stick-in-bijnor-his-face-was-bloody-found-in-pain-death-in-h-2026-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में डंडे से पीट-पीटकर 15 साल के लड़के की हत्या, लहूलुहान था चेहरा, तड़पता हुआ मिला; अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में डंडे से पीट-पीटकर 15 साल के लड़के की हत्या, लहूलुहान था चेहरा, तड़पता हुआ मिला; अस्पताल में मौत
Tue, 20 Jan 2026 10:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:19 PM IST
सार
Bijnor News: जलालाबाद के शेख सराय निवासी अरमान अपने परिवार के साथ राहुखेड़ी में किराये के मकान में रहता था। मंगलवार शाम वह बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ा मिला, अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अरमान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलालाबाद पंचायत घर के निकट मंगलवार शाम अरमान (15) की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। अरमान पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, काफी देर तक अरमान घटनास्थल पर पड़ा हुआ तड़पता रहा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जलालाबाद के शेख सराय निवासी अरमान पुत्र स्वर्गीय महबूब अपने परिवार के साथ राहुखेड़ी में किराए के मकान पर रह रहा था। मंगलवार शाम जलालाबाद पंचायतघर के निकट कुछ लोगों को अरमान खून से लथपथ जमीन पर तड़पता हुआ मिला। अरमान के मुंह पर गंभीर घाव थे। पास में डंडा पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं। घायल को निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरमान टायर पंचर की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी की। किशोर की मौत से गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
किसने की वारदात, जांच में जुटी पुलिस
जलालाबाद नगर पंचायत के निकट घनी आबादी के बीच सरे शाम किशोर को पीट-पीटकर किसने मौत के घाट उतारा, इसकी जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्रवासी परेशान हैं। सीओ ने अरमान की हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की है।
ये भी देखें...
Bijnor: नेशनल हाईवे पर पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, तीसरे का हुआ ये हाल
जलालाबाद नगर पंचायत के निकट घनी आबादी के बीच सरे शाम किशोर को पीट-पीटकर किसने मौत के घाट उतारा, इसकी जांच की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्रवासी परेशान हैं। सीओ ने अरमान की हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की है।
ये भी देखें...
Bijnor: नेशनल हाईवे पर पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, तीसरे का हुआ ये हाल