फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Until the law returns, no homecoming'

‘जब तक कानून वापसी नहीं, घर वापसी नहीं’

Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
'Until the law returns, no homecoming'
अफजलगढ़ के गांव खुशहालपुर में आयोजित भाकियू की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेशाध्यक्ष दिंगम्बर सि? - फोटो : BIJNOR
‘जब तक कानून वापसी नहीं, घर वापसी नहीं’
विज्ञापन

अफजलगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों की बैठक गांव खुशहालपुर में आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली में चल रहे आंदोलन के दौरान होने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली जाने की रणनीति बनाई गई। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे, किसान घर नहीं लौटेंगे।

दिल्ली में चल रहे आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक गांव से कम से कम एक ट्रैक्टर और 11 किसानों से दिल्ली जाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कृषि कानून के नाम पर किसानों का अहित कर रही है। किसान मेहनत कर फसल उगाता है और उसका दाम अन्य लोग तय करते हैं। किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से 22 जनवरी को करीब 150 ट्रैक्टर ट्रॉली से किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि कानून वापसी नहीं हुई तो घर वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं वह लोग दिल्ली जाने वाले ट्रैक्टरों में तेल व किसानों के खाने पीने का प्रबंध करें। कहा कि जरूरत हुई तो और भी किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। बैठक की अध्यक्षता बाबा अनूप सिंह व संचालन सतपाल सिंह ने किया। बैठक को जसवीर सिंह विर्क, राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह फौजी, कविराज सिंह, निर्मल मिश्र, बलजीत सिंह, मुख्तियार सिंह तथा अजबिंदर सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed