{"_id":"65f92f75567e669d910117ac","slug":"unity-over-teacher-s-murder-boycotted-evaluation-of-answer-sheets-in-bijnor-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की हत्या: परीक्षक एक जुट, बिजनौर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की हत्या: परीक्षक एक जुट, बिजनौर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का किया बहिष्कार
Tue, 19 Mar 2024 11:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:54 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षक की हत्या के मामले में शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया। बिजनौर राजकीय शिक्षक संघ ने हेड कांस्टेबल द्वारा शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
मूल्यांकन का बहिष्कार करते परीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में सिपाही द्वारा शिक्षक की हत्या को लेकर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे परीक्षक एकजुट हो गए। मुजफ्फरनगर में शिक्षकों ने हंगामा-प्रदर्शन शुरू किया तो बिजनौर में भी परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
बिजनौर राजकीय शिक्षक संघ ने हैड कांस्टेबल द्वारा शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में मूल्यांकन का बहिष्कार किया। आंदोलित शिक्षकों ने आरजेपी इंटर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ नेता परीक्षकों से संपर्क साध रहे।
विज्ञापन
जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रो पर सैकड़ों राजकीय शिक्षक मूल्यांकन में लगे हुए हैं। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व वित्त विहीन विद्यालयों के परीक्षक समर्थन में आ गए और उन्होंने भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन