{"_id":"669d6afb891352fc220f1cc4","slug":"underpass-will-be-built-at-six-gates-district-administration-issued-noc-bijnor-news-c-14-mrt1038-604023-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: छह फाटकाें पर बनेगा अंडरपास, जिला प्रशासन ने जारी की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: छह फाटकाें पर बनेगा अंडरपास, जिला प्रशासन ने जारी की एनओसी
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही तेजी से शुरू होगा निर्माण करने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अब लोगों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मतलबपुर स्टेशन से लेकर नगीना रेलवे स्टेशन तक करीब छह फाटकों पर अंडरपास का निर्माण कराने के रेल विभाग को एनओसी जारी कर दी गई है। रेल अधिकारियों के मुताबिक अब टेंडर प्रक्रिया में करीब 15 दिन का और समय लगेगा। टेंडर प्रक्रिया के पूर्ण होने के साथ ही कार्य तेजी से शुरू होगा।
रेलवे के नजीबाबाद क्षेत्र के सहायक क्षेत्रीय अभियंता रेलवे दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मतलबपुर से लेकर नगीना तक छह रेलवे फाटकों पर अब जल्द ही अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।इ सके लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। जिन छह फाटकों पर अंडरपास बनेगा, उनमें फाटक नंबर 429 अगवानपुर- मतलबपुर के बीच, 457 धामपुर में जैतरा फाटक , 458 नहटौर रेलवे फाटक निकट एसडीएम तिराहा, 460 धामपुर- हबीबवाला के बीच, 465 पुरैनी , 470 नगीना रेलवे फाटक शामिल है।
इन सभी की रेल विभाग को एनओसी प्राप्त हो गई है। बताया गया कि अक्सर रेलों के आवागमन होने के कारण फाटकों पर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन रेलवे फाटकों पर अंडरपास बन जाने के कारण आवागमन में दिक्कत नहीं होगी। ट्रेनें भी प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
कई बार हो चुका सर्वे, अधिकारियों की लग चुकी मुहर
रेलवे की ओर से इन सभी फाटकों पर अंडरपास बनाने के लिए कई बार सर्वे किया जा चुका है। इसकी डीपीआर पर मुहर लग चुकी है।
धामपुर में इस साइज में होगा अंडरपास का निर्माण
सहायक अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि जैतरा रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास की चौड़ाई पांच मीटर और ऊंचाई करीब ढाई मीटर होगी। एसडीएम तिराहा निकट नहटौर रेलवे फाटक पर पांच मीटर चौड़ा और करीब पांच मीटर ऊंचाई का अंडर पास बनेगा।