{"_id":"5936f57f4f1c1b831c9c8d25","slug":"uncontrolled-car-collide-with-tree-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में कालागढ़ रोड पत्थरवाला फार्म के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक की मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला मंझोली निवासी मृतक के पिता शकील अहमद ने बताया कि उनका पुत्र वकील अहमद (35) जामुनवाला पेट्रोलपंप से कार लेकर अफजलगढ़ आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पत्थरवाला फार्म के निकट पहुंचा।
अचानक तेज गति के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिसमें चालक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस में बिना कोई कार्रवाई के शव अपने घर ले गए और सुपुर्देखाक कर दिया।उधर, गांव अगवानपुर के निकट बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल हो गई।
विज्ञापन
गांव महमदाबाद निवासी नसीम अहमद अपनी पत्नी मसरूबन के साथ बाइक से मुरलीवाला एक मैय्यत में शामिल होने आ रहा था, जैसे ही वह गांव अगवानपुर के निकट पहुंचा तो सामने से अचानक एक साइकिल सवार आ गया। जिसमें दोनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है।