फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrollably, the bus entered the pit on the side of the road

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुसी रोडवेज

Sat, 10 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollably, the bus entered the pit on the side of the road
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुसी बस
विज्ञापन

अफजलगढ़ । राष्ट्रीय राजमार्ग गांव जिक्रीवाला के समीप क्रॉसिंग पर हल्द्वानी से मुजफ्फरनगर जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। दुर्घटना में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

शनिवार शाम करीब 5 बजे हल्द्वानी से मुजफ्फरनगर जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस जैसे ही गांव जिक्रीवाला से पहले क्रॉसिंग पर पहुंची, वैसे ही अचानक बस के सामने बाइक सवार आ गए जिन्हें बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ में जा घुसी। दुर्घटना में चालक श्याम सिंह राठौर पुत्र नकली सिंह हैवतपुर मुजफ्फरनगर, परिचालक विकास शर्मा पुत्र दीनदयाल मीरापुर, बिशन शर्मा पुत्र खेमचंद मुजफ्फरनगर तथा बिशन शर्मा की पत्नी लक्ष्मी नई मंडी मुजफ्फरनगर तथा धामपुर निवासी कुमार चक्रवर्ती पुत्र शंभू सिंह घायल हो गए। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 12 यात्री सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चालक श्याम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे और घायलों से उनकी हालत की जानकारी ली। उधर, सीओ शुभ सूचित इंस्पेक्टर क्राइम आरपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed