फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrollable magic vehicle overturned in the pit

गड्ढे में पलटा बेकाबू मैजिक वाहन

Thu, 11 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable magic vehicle overturned in the pit
गड्ढे में पलटा बेकाबू मैजिक वाहन
विज्ञापन

हल्दौर/पैजनियां। गांव पावटी के समीप एक मैजिक वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। वाहन में सवार सात यात्री घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए बालकिशनपुर चौराहे पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मैजिक वाहन गांव छजुपुरा सादात से सवारियां लेकर अमरोहा के कस्बा नौगांवा सादात जा रहा था। मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव पावटी के समीप वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और एक पेड़ से जा टकराया। हादसे में वाहन में सवार सात यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए बालकिशनपुर चौराहे पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हादसे में मैजिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में गांव छजुपुरा सादात निवासी मुबारिक हुसैन, मोहम्मद रजा, नवाब हैदर, रिशू, मसरुर जैहरा, आलमा जैहरा, सुबुई जैहरा आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed