फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrollable condition of fever, number of dengue patients increased to seven

जिले में डेंगू के डंक से ग्रसित हुए अब तक सात मरीज

Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable condition of fever, number of dengue patients increased to seven
बिजनौर। अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले में अब तक सात मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को भी बुखार के दो मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोनों मरीजों की तबियत ठीक बता रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। ज्यादातर गांवों में हर घर में बुखार के मरीज हैं। जिससे लोगों में डेंगू होने का खतरा बना हुआ है। अस्पताल भी बुखार के मरीजों से फुल चल रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीज बढ़ने से 30 बेडों की व्यवस्था अलग से की गई है। हालांकि जिले में अभी तक डेंगू के सात मरीज ही पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को दुष्यंत कुमार(35) निवासी उलेढ़ा और अजय सिंह (45) निवासी कोतवाली देहात की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों की तबीयत में सुधार है। दोनों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वायरल फीवर होने का दावा कर रहे हैं। जबकि मरीजों की प्लेटलेट्स कम आ रही हैं।
विज्ञापन

गांव-गांव फैला है बुखार
जनपद के हर गांव में इस समय बुखार का प्रकोप है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं। बुखार पीड़ित मरीज के रक्त की जांच में डेंगू की पुष्टि भले ना हो रही हो, लेकिन उनके प्लेटलेट्स बहुत कम आ रहे हैं। जिससे बुखार ठीक होने के बाद भी मरीज कमजोरी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक डेंगू के सात पॉजिटिव मिले हैं। सभी की तबीयत ठीक है। अभी तक डेंगू से भी किसी की मौत नहीं हुई है। डेंगू से बचाव की पूरी व्यवस्था की गई है-डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed