फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ulama opposed the extravagance of marriage

उलमा ने किया निकाह की फिजूलखर्ची का विरोध

Mon, 10 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ulama opposed the extravagance of marriage
उलमा ने किया निकाह की फिजूलखर्ची का विरोध
विज्ञापन

नींदडू। कबीला कुरैश की जिला स्तरीय बैठक में निकाह के अवसर पर होने वाली फिजूलखर्ची को समाप्त करने पर जोर दिया गया। उलमा ने बरात की चढ़त, आतिशबाजी, मंगनी, मंढा, सेहरा बांधना, सलामी, भात, बरात में औरतों का जाना, डीजे, बाजा, समदौला और दहेज पर प्रतिबंध लगाने की बात दोहराई।

रविवार को मुफ्ती सईद अहमद (अफजलगढ़) की सदारत, मुफ्ती इरफान (नौगांवा) की निजामत तथा कारी मुबीन की निगरानी में जनपद व आसपास के कबीला कुरैश के उलमा और जिम्मेदारों की अली मस्जिद में बैठक हुई। जिसमें 27 मार्च 2022 को नजीबाबाद में लिए गए फैसलों पर सख्ती से अमल करते हुए निकाह में होने वाली बुराइयों को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया गया। उलमा ने बरात की चढ़त, आतिशबाजी, फिजूलखर्ची, मंगनी, मंढा, सेहरा बांधना, सलामी, भात, बरात में औरतों का जाना, डीजे, बाजा, समदौला और दहेज पर प्रतिबंध लगाने की बात दोहराई। इस बाबत 13 नवंबर को नहटौर में अहम बैठक कर बिरादरी के फैसले को सख्ती से लागू करने पर सहमति व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुफ्ती अनीस अहमद, मुफ्ती कफील अथर, मौलाना इंतजार हुसैन, चेयरमैन नफीस अहमद (अफजलगढ़) व मोहम्मद असलम (शेरकोट) समेत नजीबाबाद, बिजनौर, नहटौर, झालू, चांदपुर, स्योहारा, अफजलगढ़, जलालाबाद, भनैड़ा, धामपुर और बढ़ापुर आदि के कई उलमा एवं जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed