{"_id":"64c95299ce0244a16b0beb64","slug":"udit-won-the-silver-medal-for-the-indian-skating-team-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-8169-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर। उदित ने भारतीय स्केटिंग टीम को जिताया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर। उदित ने भारतीय स्केटिंग टीम को जिताया रजत पदक
Wed, 02 Aug 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्केटिंग खिलाड़ी उदित राणा। स्त्रोत परिजन।
-चीन में आयोजित प्रतियोगिता में उदित ने भारत की तरफ से लिया हिस्सा
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। बिजनौर के उदित राणा ने चीन में शानदार प्रदर्शन किया। चीन में आयोजित ओपन मकाउ अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग रोलर हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने रजत पदक जीता। इसमें उदित राणा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ओपन मकाउ अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग रोलर हॉकी प्रतियोगिता चीन के मकाउ में 28 से 30 जुलाई तक आयोजित हुई। इसमें भारतीय टीम ने भी प्रतिभाग किया। बिजनौर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विनय राणा के पुत्र उदित राणा ने भी भारतीय टीम की तरफ से हिस्सा लिया। उदित राणा गोल कीपर हैं। प्रतियोगिता में 10 से ज्यादा गोल रोककर टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने न्यूजलैंड एवं आस्ट्रेलिया को सेफीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल में चीन को हराकर भारत ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता जीतकर लौट रही टीम का दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत किया जाएगा। वहीं पदक जीतने पर उदित के परिवार में खुशी का माहौल है।