फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Udandasta caught copycat at Nurpur exam center

उड़नदस्ते ने नूरपुर के परीक्षा केंद्र पर पकड़ा नकलची

Fri, 21 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Udandasta caught copycat at Nurpur exam center
उड़नदस्ते ने नूरपुर के परीक्षा केंद्र पर पकड़ा नकलची
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में नूरपुर के अशरफ जकरिया इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा है। छात्र का मामला परिषद को अग्रसारित कर दिया गया है। दोनों पालियों में 4767 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान का पेपर हुआ। जिले के 121 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा थी। प्रशासन महत्वपूर्ण पेपर होने के कारण चौकस था। सचल दस्तों ने 33 परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार की अगुवाई वाले फ्लाइंग स्क्वायड ने नूरपुर के अशरफ जकरिया परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। तलाशी के दौरान चौधरी यशपाल सिंह इंटर कॉलेज मोरना का संस्थागत छात्र नकल करते पकड़ा गया है। आरोपी के पास से नकल की चार पर्ची मिलीं। मामला अगली कार्रवाई के लिए बोर्ड को अग्रसारित कर दिया गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान में 774 , इंटर चित्रकला में 754, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में 1038, भूगोल में 562 तथा बही खाता एवं लेखाशास्त्र में 1639 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जिला कंट्रोल रूम ने 121 परीक्षा केंद्रों को वाच करके रिपोर्ट डीएम तथा डीआईओएस को भेजी है।
विज्ञापन

गैर हाजिर रहे कक्ष निरीक्षक
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 121 केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा में राजकीय, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत प्राथमिक शिक्षकों की कक्ष निरीक्षण ड्यूटी लगी है। पहले दिन 18 फरवरी को करीब 400 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। डीआईओएस राजेश कुमार ने निलंबन तक की कार्रवाई करने को कहा था। साथ ही ज्वाइनिंग के लिए बृहस्पतिवार तक का समय दिया था। बताया कि कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed