फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tyagi society on the road in Srikant case, demonstration

श्रीकांत मामले में सड़क पर उतरा त्यागी समाज, प्रदर्शन

Wed, 17 Aug 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Tyagi society on the road in Srikant case, demonstration
बिजनौर में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जाते त्यागी समाज के लोग। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। श्रीकांत त्यागी कांड को लेकर त्यागी समाज के लोगों में उबाल है। पहले जुलूस की शक्ल में सैकड़ों की संख्या में त्यागी समाज के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे, फिर वहां धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर सभा कर श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से हिरासत में रखने का मुद्दा उठाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई। इसके बाद एडीएम प्रशासन विनय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के त्यागी समाज के लोगों ने एकत्र होकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनय कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्रीकांत त्यागी के मामले में बढ़ा चढ़ाकर धाराएं लगाई गई हैं, मामले की जांच कर उचित धाराओं में कार्रवाई की जानी चाहिए। ताजपुर स्टेट से इंद्रजीत सिंह त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से अमानवीय व्यवहार करते हुए पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है, जिससे महिला सम्मान निति पर प्रश्न चिन्ह लगा है। राकेश त्यागी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी के घर की बिजली और पानी काटकर अनैतिक कार्य किया गया है। अनुज त्यागी ने कहा कि श्रीकांत के परिवार से जो समाज के व्यक्ति मिलने गए थे, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिन्हें तुरंत रिहाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीकांत की आड़ में त्यागी समाज को बदनाम करने की जो साजिश हुई है, वह गलत है। सभा में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठी। त्यागी समाज ने 8 सूत्रीय ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान मृणाल त्यागी ,विकल त्यागी, विक्की त्यागी, ओमेंद्र त्यागी, ऋतिक त्यागी, संदीप त्यागी, शांति प्रकाश त्यागी, सुभाष चंद्र त्यागी, गौतम त्यागी, अनिल त्यागी, राजपाल त्यागी, अनुनय भारद्वाज, सचिन भारद्वाज, सौरभ मुनि त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed