फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths were bitten by a snake in the forest, one was referred to a higher centre.

Bijnor News: जंगल में दो युवकों को सांप ने डसा, एक हायर सेंटर रेफर

Mon, 31 Aug 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two youths were bitten by a snake in the forest, one was referred to a higher centre.
नगीना। जंगल में काम करने गए दो युवकों को रविवार दोपहर अलग-अलग घटनाओं में सांप ने डस लिया। दोनों को परिजनों ने नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत ठीक बताई गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुस्लिम कटेरा निवासी रईस (35) रविवार दोपहर करीब 12 बजे जंगल में काम करने गया था। इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम अल्हैदादपुर खजवा निवासी हनीफ (30) भी रविवार दोपहर करीब 12 बजे जंगल में काम करने गया था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसे भी उपचार के लिए नगीना के सरकारी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई है। दोनों मामलों में सरकारी अस्पताल में समय पर उपचार मिलने से दोनों पीड़ितों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed