{"_id":"600e995549393060f67a579c","slug":"two-youth-have-died-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: डंपर और बाइक की भिड़ंत, मौके पर दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: डंपर और बाइक की भिड़ंत, मौके पर दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 25 Jan 2021 03:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मोटरसाइकिल व डंपर की आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
नगीना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब 12 बजे कोटकादर टांडा माईदास के बीच मोटरसाइकिल व डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार ग्राम सुंदर वाली थाना नगीना देहात निवासी सोनू (35), ग्राम अलहदादपुर थाना नगीना निवासी शेर सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी नगीना भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहन रखा था। इसके बावजूद घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। आमने-सामने की टक्कर जबरदस्त होने से दोनों की जान गई है। हादसे के बाद से ही दोनों बेसुध हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत दर्ज की डंपर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/