{"_id":"582a03494f1c1b7b388fe3b6","slug":"two-young-men-died-in-a-road-accident-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की रात 9.45 बजे स्योहारा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक रामगंगा के बेरखेड़ा घाट जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवादा रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्योहारा की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक तेज गति से ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया। घायल युवक लखपत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। वह अपने गांव के जयपाल सिंह और कुंवर पाल सिंह के साथ रामगंगा घाट पर दीपदान करने के लिए जा रहा था। हादसे में दोनों युवक गांव बहादरपुर मंडय्यो के जयपाल सिंह तथा कुंवरपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।