Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Farmer injured after being struck by a tractor; condition critical

Bijnor News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर किसान घायल, हालत गंभीर

Mon, 23 Nov 2026 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured after being struck by a tractor; condition critical
नहटौर। ग्राम पाली जट निवासी मुकेश कुमार (34) रविवार को खेत में ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन



बताया गया कि मुकेश खेत में गन्ना भरने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। ट्रैक्टर चालू नहीं हुआ तो वह सेल्फ का वायर ठीक करने लगे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। ट्रैक्टर गियर में होने के कारण वह उसके पहिए की चपेट में आ गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन


- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल


नहटौर। ग्राम दरबारपुर निवासी विपिन (40) अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। बताया गया कि वह किसी काम से फुलसंदा गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed