फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two yards and masks are necessary

दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी

Sun, 04 Apr 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two yards and masks are necessary
दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं। घरों से लेकर सरकारी कार्यालयों तक में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग फिर से अलर्ट मोड पर आ गया है। फिर से कोविड अस्पताल को सक्रिय कर दिया गया है। वहीं अधिकांश लोग ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’ का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा कर वे लोग स्वयं और दूसरे की जान जोखिम में डाल रहे हैं। यदि अभी से नहीं सुधरे तो इस बार के हालात पिछले साल से भी बदतर हो सकते हैं।
एक साल बाद फिर से कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर हर स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है। चुनिंदा लोग ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। पिछले दिनों मरीज न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के सभी कोविड हॉस्पिटल बंद कर दिए थे। वर्तमान में स्थिति को देखते हुए फिर से कोविड अस्पतालों को सक्रिय कर दिया गया। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल स्थित 98 बेड वाले एल-2 विंग कोविड हॉस्पिटल में तीन मरीज ही भर्ती हैं। इसके अलावा मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में बने कोविड केयर सेंटर को भी फिर से चालू कर दिया गया है। साथ ही पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल को भी कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। फिलहाल जनपद बिजनौर की स्थिति ठीक है। आजकल रोजाना आ रहे कोरोना संक्रमित मामलों में अभी तक किसी भी मरीज में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला है, लेकिन फिर भी सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज चलाया जा रहा अभियान
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि जनपद में रोजाना बिना मास्क वालों के विरुद्घ अभियान चलाया जा रहा है। जो भी मास्क नहीं लगाएगा उससे 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। जनपद में बिना मास्क लगाए मिले कई लोगों का चालान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed