{"_id":"6a6d06b8844a1e3a6b0aa69b","slug":"two-thieves-arrested-after-encounter-bijnor-news-c-27-1-bij1007-186483-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुठभेड़ के बाद दो चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुठभेड़ के बाद दो चोरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
रेहड़ । पुलिस ने गांव मोहद्दीनपुर में हुई चोरी तथा उसके बाद दौड़ लगा रहे युवकों पर फायर करने के मामले पीलीडैम मार्ग के पास से मुठभेड़ के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया है।
30 जुलाई की रात पुलिस ने सूचना के आधार पर पीली डैम संकरे पुल के पास चेकिंग की। तभी पुलिस को बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर उन लोगों ने तमंचों से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साबिर उर्फ कालिया पुत्र अफसर निवासी ग्राम खैव्या खादर, भोजपुर मुरादाबाद तथा दूसरे ने अपना नाम अनीस उर्फ बैल पुत्र अमीर बख्श निवासी ग्राम तलवार असमोली बताया।
पुलिस ने आरोपियों से 27 हजार 900 रुपये, तीन जोड़ी चांदी की पायल, 10 चांदी की अंगूठियां, चार सोने की अंगूठियां, एक चांदी का कूल्हा तथा दो तमंचे बरामद किए। आरोपियों पर अन्य थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने 23 जुलाई को ग्राम सुल्तानपुर खास तथा 25 जुलाई को मोहिद्दीनपुर में एक मकान से सोने-चांदी तथा नकदी चोरी करना स्वीकार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथी भूरा उर्फ इकरार निवासी सिडलयू भोजपुर मुरादाबाद, बरकत निवासी सकतू नंगला थाना मूंढापांडे मुरादाबाद,फिरोज उर्फ भूरा निवासी हमीरपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद तथा अली वारिस निवासी नहरौला जिला संभल के बताए हैं। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया है।