फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two teenagers crushed by tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो किशोरों की मौत

Tue, 14 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers crushed by tractor-trolley
ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो किशोरों की मौत
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर गांव हीमपुर दीपा के पास सुबह के समय दौड़ लगाने गए दो किशोर गुड़ से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतक किशोर अपने-अपने घरों के इकलौते चिराग थे।
हीमपुर दीपा निवासी सार्थक (14) पुत्र राहुल सिंह व हर्षित (13) पुत्र पंकज शर्मा मंगलवार तड़के करीब पांच बजे दौड़ लगाने गए थे। दोनों किशोर चांदपुर-बिजनौर मार्ग गांव उलेढ़ा से दौड़ लगाते हुए हीमपुर दीपा की और लौट रहे थे। उसी समय चांदपुर की और से गुड़ से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। पहिये के नीचे कुचलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सभी गांववासी मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। किशोरों की मौत से दोनों परिवारों सहित पूरे गांव में दुख की लहर दौड़ गई। सार्थक के पिता राहुल सिंह ग्राम प्रधान हैं तथा हर्षित के पिता यूपी फायर सर्विस में कांस्टेबल हैं। दोनों किशोर अपने-अपने परिवारों में इकलौते चिराग थे। सार्थक कक्षा नौ का छात्र था और इस वर्ष उसका एडमिशन नैनिताल के एक बोर्डिंग स्कूल में कराया गया था। जबकि हर्षित अमरोहा के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। उसकी एक छोटी बहन भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सड़कों पर व्यायाम करने वाले हो रहे हादसों का शिकार
बिजनौर। सड़कों पर दौड़ते, व्यायाम करते और टहलते लोग अक्सर सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए युवा बड़ी संख्या में सुबह-शाम सड़कों पर दौड़ लगाने निकलते हैं। सामान्य नागरिक भी शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए टहलने के लिए निकलते हैं। इनमें अधिकांश लोग ग्रामीण क्षेत्र से होते हैं। ये लोग मुख्य मार्गों पर ही टहलने और व्यायाम करने लग जाते हैं। मुख्य मार्गों से हर रोज बड़ी संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। कई बार वाहनों की चपेट में आने से ये लोग सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ने और टहलने के लिए संपर्क मार्गों का प्रयोग कर इन हादसों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed