{"_id":"5fc297168ebc3e9c0416ea06","slug":"two-teachers-returning-to-public-relations-died-in-an-accident-bijnor-news-mrt513170729","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो शिक्षकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो शिक्षकों की मौत
विज्ञापन
जनसंपर्क कर लौट रहे दो शिक्षकों की हादसे में मौत
धामपुर। विधान परिषद चुनाव में मुरादाबाद मंडल की शिक्षक सीट के एक प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क कर लौट रहे बाइक सवार दो शिक्षकों सहदेव सारथी और प्रदीप कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की हादसा होने की बात सामने आ रही है।
हादसा हाईवे संख्या 74 पर शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। टीचर्स कालोनी निवासी सहदेव एसएम इंटर कालेज धामपुर और न्यू धामपुर सिटी निवासी प्रदीप कुमार आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा में शिक्षक थे। प्रदीप मूलरूप से इस्लामनगर बढ़ापुर के रहने वाले थे। हादसे के वक्त ये नगीना में शिक्षकों से संपर्क कर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार और अन्य शिक्षक मोर्चरी पर पहुंच गए। संवाद