{"_id":"5df286848ebc3e87dc4058b2","slug":"two-smugglers-caught-with-three-million-alcohol-bijnor-news-mrt4584412165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के साथ दबोचा
विज्ञापन
बिजनौर। स्वाट टीम एवं पुलिस टीम ने बैराज रोड से दस टायरा ट्रक में पंजाब से पुराने बोरों में छिपा कर लाई जा रही 418 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है।
एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक स्वाट एवं शहर कोतवाली पुलिस ने पंजाब से दस टायरा ट्रक में पुराने बोरों के बंडल में छिपा कर लाई जा रही शराब की सूचना पर बैराज रोड पर घेराबंदी कर ली। पुलिस ने बैराज पुल के पास ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो पुराने बोरों के बंडल ट्रक में मिले। बंडलों को चैक किया तो उनमें 418 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक से पंजाब के अमृतसर जिले के तहसील बाबा बकाडा थाना व्यास के गांव बाबा सावन सिंह नगर व्यास ढिल्लो होटल के पास निवासी बलदेव एवं गुरुदेव सिंह को दबोच लिया। दोनों अवैध तरीके से शराब पंजाब से बिजनौर ला रहे थे। पुलिस ने तस्करों के पास से शराब के अलावा दस टायरा ट्रक, पुराने 150 बोरों के बंडल, एक मोबाइल फोन एवं 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं। ट्रक के आगे एवं पीछे नंबर प्लेट भी अलग- अगल नंबरों की लगी थीं। पुलिस ने अनुसार पकड़े गए तस्करों ने बताया कि ट्रक में शराब बोरो में लदवाकर बिल्टी कटवाने के बाद उन्हें दी गई थी। बिल्टी उन्होंने बेगूसराय बिहार की बनवा रखी थी। एक ट्रक में शराब ले जाने पर उन्हें एक लाख 20 हजार रुपये मिलते हैं। बिल्टी चकरोता रोड आनन्द बाग बेहट सहारनपुर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से बनवाते हैं। ट्रांसपोर्ट के दो मालिक भी इस धंधे में शामिल हैं। पुलिस इन लोगों की तलाश में भी जुटी है। शराब पकड़ने वाली टीम में शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा एवं स्वाट टीम के प्रभारी कृष्ण मुरारी टीम शामिल रहे।