फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two roadways buses collide in Bijnor, ten injured

कोहरे में दो रोडवेज बस भिड़ीं, दस घायल

Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two roadways buses collide in Bijnor, ten injured
बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर गांव झलरा के पास दो बसों की भिड़ंत में बस में लगी आग। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। रविवार सुबह घने कोहरे के चलते नजीबाबाद मार्ग पर बिजनौर पब्लिक स्कूल के पास रोडवेज की दो बसों की भिंड़त हो गई। एक बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बस से कूदकर यात्रियों ने जान बचाई। हादसे में दोनों बसों में सवार दस लोग घायल हुए हैं। सूचना पर डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोटद्वार डिपो की बस रविवार की सुबह करीब आठ बजे बिजनौर से नजीबाबाद जा रही थी। गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस नजीबाबाद की ओर से बिजनौर आ रही थी। नजीबाबाद रोड पर बिजनौर पब्लिक स्कूल के पास दोनों बसों की भिंड़त हो गई। इसके बाद कोटद्वार डिपो की बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों बसों के चालक बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी प्रदीप कुमार (45), मेरठ जिले के हस्तिनापुर की मनोहपुर कालोनी निवासी संदीप (30), बस में सवार बिजनौर के कोतवाली देहात थाने के गांव महमूदपुर निवासी शराफत, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली सैदू निवासी अनीस अहमद, बिजनौर के घेरराम बाग निवासी अशोक सैनी, गांव सिखेड़ा नवादा बकली निवासी सवेंद्र कुमार किरतपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी जयमाला, वेदाना, हीमपुर थाने के गांव सब्दलपुर निवासी जुल्फकार की पुत्री रानी, मेरठ जिले के रामराज निवासी कुलवेंद्र सिंह घायल हो गए। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डा. धर्मवीर सिंह समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे में घायल रानी किरतपुर में सीटेट की परीक्षा देने जा रही थी। उसके सिर में चोट लगी। उसका उपचार कराकर पुलिस की गाड़ी से उसे परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed