{"_id":"635199599458cc4a1f51d658","slug":"two-real-sisters-found-infected-with-dengue-got-insecticide-sprayed-in-the-village-bijnor-news-mrt610489584","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से संक्रमित मिली दो सगी बहनें, गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से संक्रमित मिली दो सगी बहनें, गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में 10 दिन पहले डेंगू ने दस्तक दी है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को दो सगी बहनें डेंगू से संक्रमित मिली हैं। रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और लार्वा कीटनाशक का छिड़काव कराया। जिले में डेंगू का पहला मरीज 11 अक्तूबर को मिला था। जिसके बाद अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
बृहस्पतिवार को हल्दौर ब्लॉक के गांव इनामपुरा में दो सगी बहनें डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। इनामपुरा निवासी रवीना(22), शिखा(18) पुत्री महेंद्र सिंह को 16 अक्तूबर से बुखार आ रहा था। जिसके बाद उपचार सीएचसी हल्दौर से कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्षणों के आधार पर इनका डेंगू का रेपिड टेस्ट कराया। टेस्ट में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद एलाइजा टेस्ट के लिए इनका सैंपल जिला अस्पताल भेजा गया। एलाइजा टेस्ट में भी इनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके घर के आसपास लार्वा कीटनाशक का छिड़काव करा दिया। इसके साथ ही गांव में फॉगिंग भी करा दी गई है।
दो बहनें स्वस्थ हैं। सीएचसी हल्दौर से दोनों का इलाज चल रहा है। गांव में लार्वा कीटनाशक का छिड़काव और फागिंग करा दी गई है। परिवार में अन्य किसी को बुखार नहीं है। .....आशुतोष सिंह, जिला प्रभारी मलेरिया अधिकारी