फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two punished for tearing clothes of a woman maliciously

Bijnor News: महिला के बदनीयती से कपड़े फाड़ने में दो को सजा

Tue, 24 Jan 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 24 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two punished for tearing clothes of a woman maliciously
बिजनौर। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अवधेश कुमार ने एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ बदनीयती से अश्लील हरकत करने का दोषी पाते हुए अशरफ और महमूद को पांच-पांच वर्ष के कारावास और 12-12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से 15 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता शलभ शर्मा के अनुसार एक व्यक्ति ने थाना स्योहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मां 19 सितंबर 2018 को सुबह नौ बजे अशरफ की दुकान से सामान लेने गई थी। उस समय अशरफ की दुकान पर महमूद भी था। उसकी मां ने अशरफ को राशनकार्ड सामान देनेे के लिए दिया। अशरफ ने उसकी मां को राशन देने के लिए अंदर बुलाया। उसकी मां को अकेला पाकर अशरफ व महमूद ने बदनीयती से पकड़ लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। वहां से गुजर रहे लोग आ गए और पीड़िता को उन दोनों के चंगुल से छुड़ाया। पीड़िता को जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया। इस मामले में अदालत ने अशरफ व महमूद को महिला को बदनीयती से पकड़ने, उसके कपड़े फाड़ने का दोषी पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed