फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two public sites in every Gram Panchayat will be developed as 'Tulsi Sthal' (Tulsi sites).

Bijnor News: प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दो सार्वजनिक स्थलों को बनाया जाएगा तुलसी स्थल

Fri, 02 Oct 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two public sites in every Gram Panchayat will be developed as 'Tulsi Sthal' (Tulsi sites).
-गांधी जयंती पर ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

-ग्राम सभा की बैठकों में ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं की होगी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा गांधी जयंती पर शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जन-जागरूकता कार्यक्रम होंगे। ऐसे में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में दो सार्वजनिक स्थलों को चिह्नित कर तुलसी स्थल बनाए जाएंगे। चयनित स्थलों की पूर्ण सफाई कर उन्हें स्वच्छ एवं उपयोगी बनाया जाएगा।
डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि सफाई के बाद दोनों चयनित स्थलों पर तुलसी के पौधे रोपित होंगे। इन स्थलों के नियमित रख-रखाव एवं पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित की जाएगी। अभियान का उद्देश्य चयनित सार्वजनिक स्थलों को स्थायी रूप से स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना है। इसके अलावा ग्राम सभाओं में रिफॉर्म उत्सव के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुधारात्मक पहलों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम सभा की बैठकों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान की जाएगी। डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि डीएम के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। कृषि, सिंचाई एवं जल संसाधन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नगर विकास, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed