फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two policemen will patrol every two km.

Bijnor News: हर दो किमी के दायरे में गश्त करेंगे दो पुलिसकर्मी

Wed, 29 Jul 2026 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two policemen will patrol every two km.
नहटौर। थाना क्षेत्र के 28 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पूरे मार्ग पर हर दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिस पॉइंट स्थापित किए गए हैं, जबकि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर कुल 14 सामान्य व तीन श्रेणी ए के पुलिस पॉइंट बनाए गए हैं। कोतवाली देहात मार्ग पर कोतवाली बॉर्डर, फुलसंदा आश्रम और फतेहपुर, नूरपुर मार्ग पर चक मोड़, समसपुर, सराय असनारा, नन्हेड़ा, बालापुर और नूरपुर बॉर्डर तथा पैजनिया मार्ग पर चांदपुर चुंगी, मानकपुर भट्टा, सदरुद्दीननगर, पपसरा अड्डा और हल्दौर बॉर्डर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रत्येक पॉइंट पर दो-दो पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ वाले स्थानों पर श्रेणी ए के तीन विशेष सुरक्षा पॉइंट बनाए गए हैं। यहां दो उपनिरीक्षक, चार पुरुष पुलिसकर्मी और चार महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में भी यात्रा मार्ग पर मौजूद रहेंगे, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed