{"_id":"5f98601e8ebc3e9bdc31abea","slug":"two-more-dengue-patients-were-found-in-the-district-bijnor-news-mrt508241719","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में दो और मिले डेंगू पॉजिटिव नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में दो और मिले डेंगू पॉजिटिव नए मरीज
विज्ञापन
जनपद में दो और मिले डेंगू के मरीज
बिजनौर। जिले में डेंगू पॉजिटिव दो और मरीज मिले हैं। नए मरीजों को सम्मिलित कर अब इनकी संख्या नौ हो गई है। इससे पूर्व भी डेंगू के सात रोगी मिल चुके हैं। पुराने मरीजों में चार जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हैं। नए मरीजों में से एक नगर की मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी और दूसरा गांव टिक्कोपुर का रहने वाला है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद के अनुसार इस महीने में भी दो और डेंगू के मरीज मिले हैं, जबकि पिछले दो माह सात रोगी मिले थे। इस प्रकार से अब तक डेंगू पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या नौ हो गई है। इन सभी की एलाइजा टेस्ट में पुष्टि हुई है। एक नगर के मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी और दूसरा थाना कोतवाली शहर के गांव टिक्कोपुर का रहने वाला है। सीएमएस ने बताया कि रेपिड कार्ड से टेस्ट करने के बाद एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आने पर ही डेंगू की पुष्टि मानी जाती है। बीते दो माह में करीब 50 लोगों के एलाइजा टेस्ट हुए थे, उनमें से अब तक नौ में डेंगू की पुष्टि हुई।
डेंगू के लक्षण-
अचानक सिर में तेज दर्द और बुखार होना।
-मांसपेशियों तथा जोड़ो में दर्द होना।
-आंखों में दर्द होना, जी मिचलाना और उल्टी आना।
-गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकत्ते उभरना।
बचाव के उपाय
-अपने घरों और आसपास में पानी जमा न होने दें।
-सप्ताह में एक बार कूलर का पानी अवश्य बदलें।
-पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े ही पहनें।
-अधिक बुखार में चिकित्सक की अवश्य सलाह लें।
-बुखार होने पर ज्यादा देरी न करें।
मेडिकल कॉलोनी में की गई सफाई
मेडिकल कॉलोनी में चार डेंगू पॉजिटिव केस मिलने पर अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद कॉलोनी के नालों की साफ सफाई तो कराई गई साथ ही वहां पर जगह-जगह घास भी कटवा दी गई। अटे पड़े नालों की कीचड़ हटवाई गई। अब वहां की साफ सफाई की ओर अस्पताल प्रशासन और नगर पालिका ने ध्यान देन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पार्क की हालत जस की तस
जिला अस्पताल के आवागमन द्वारा के बराबर में स्थित पार्क की हालत साफ सफाई के मामले में बिल्कुल जस की तस है। इस पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और मुरादाबाद मंडल के अपर निदेशक भी नाराजगी जता चुके हैं। दोनों अफसरों ने इसमें सुधार के लिए जिला अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया था, लेकिन वहां की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। इससे एक ओर स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लग रहा है, तो वहीं संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा है। सीएमएस ने बताया कि मेडिकल कॉलोनी में तो साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई है। जिला अस्पताल के पार्क की साफ सफाई भी कराई जा रही है। उसमें कुछ तो सफाई हो चुकी है, शेष भी करा दी जाएगी।